ट्रॉफी पर कब्जा करने के लिए शानदार प्रदर्शन करना होगा


           ट्रॉफी पर कब्जा कौन करेगा

                         




भारत और ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों के श्रंखला मैं
    
          अब __1__1 __की बराबरी पर है जैसा कि आप जानते हैं पहला ओडीआई भारत ने जीता और दूसरा ओडीआई ऑस्ट्रेलिया ने जीत कर श्रंखला एक-एक की बराबरी पर कर ली है।
          ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम इस वक्त अच्छा प्रदर्शन कर रही है उनके सभी खिलाड़ी फॉर्म में है ऑस्ट्रेलियाई बैट्समैन और बॉलर के अच्छे प्रदर्शन की वजह से ऑस्ट्रेलिया में दूसरा ओडीआई जीतकर
श्रंखला को बराबरी पर ला दिया है।
           भारतीय टीम ने पहले मैच में जिस तरह शानदार प्रदर्शन कर  के पहला ओडीआई अपने नाम किया था उस तरह का प्रदर्शन वह दूसरे ओडीआई में नहीं कर पाए और उन्हें ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

            ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों को करना पड़ेगा शानदार प्रदर्शन

             भारतीय टीम के ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों पर  एक नजर डालें तो उनका प्रदर्शन अभी तक कोई खास नहीं रहा है पहले ओडीआई में भी भारतीय टीम के ऊपरी क्रम के बल्लेबाज कुछ खास असर नहीं दिखा सके और दूसरे ओडीआई मैं तो ऑस्ट्रेलिया के बोलरों के सामने घुटने टेक दिए।
               और पूरी भारतीय टीम 117 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए 22 मार्च को होने वाले तीसरे ओडीआई में अगर ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों का इसी तरह का प्रदर्शन रहा तो ट्रॉफी भी हमारे हाथ से जा सकती है।
            खासकर रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रखनी पड़ेगी और अगर इन दोनों का प्रदर्शन अच्छा रहा तो ही हम तीसरे ओडीआई को जीतकर श्रंखला अपने नाम कर सकते हैं


 आगे पढ़े Continue

टिप्पणियाँ