इंडियन प्रीमियर लीग
31 मार्च से 28 मई तक शुरू हो रहा है आईपीएल
क्रिकेट का रोमांस अब हर दिन नए जोश के साथ दोस्तों अगर आप खेलों में दिलचस्पी रखते हो तो और खासकर जो लोग क्रिकेट के दीवाने हैं उनके लिए 31 मार्च से 28 मई तक हर दिन अब त्यौहार होने वाला है।
पिछले साल 2022 की तरह इस साल 2023 में भी कुल 10 टीमें इस आईपीएल में हिस्सा ले रही हैं
2022 से पहले इंडियन प्रीमियर लीग जो दुनिया की सबसे बड़ी लीग थी उसमें 8 टीमें हिस्सा लेती थी लेकिन 2022 में कुल 10 टीमों ने इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लिया दो नई टीम गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के आईपीएल में शामिल होने से रोमांस और अधिक बढ़ गया था दोनों ही टीमों का परफॉर्मेंस शानदार रहा और गुजरात टाइटंस में तो ट्रॉफी जीतकर 2022 का टाइटल अपने नाम कर लिया ।
31 मार्च से 28 मई तक कुल 74 लीग मैच होंगे ।
हर लीग मैच का आनंद आप अपनी टीवी और मोबाइल पर देखकर ले सकते हैं । आईपीएल में शामिल होने वाले दस टीमें कुछ इस प्रकार है ।
(१) चेन्नई सुपर किंग
(२) रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु
(३) पंजाब किंग
(४) मुंबई इंडियंस
(५) कोलकाता नाइट राइडर्
(६) सनराइजर्स हैदराबाद
(७) राजस्थान रॉयल्स
(८) दिल्ली कैपिटल
(९) गुजरात टाइटंस
(१०) लखनऊ सुपर जायंट्स
जैसा कि आप जानते हैं इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी लीग में से एक है इसलिए दुनिया भर में क्रिकेट खेलने वाले देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं इसलिए इस लीग में रोमांस और अधिक बढ़ जाता है।
और हर एक मैच देखने का क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह रहता है क्योंकि जितने भी देश क्रिकेट खेलते हैं उन देशों के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी आईपीएल में हिस्सा लेते हैं उन सभी महान खिलाड़ी के आईपीएल में हिस्सा लेने से आईपीएल का रोमांस और अधिक बढ़ जाता है ।
अगर हम कुछ गेंदबाज और बल्लेबाजों पर नजर करें तो।
गेंदबाजी में
कगिसो रबाडा ,वानिंदू हसारंगा ,उमरान मलिक ,सैम करन, कुलदीप यादव ।
गेंदबाजी में अपना जौहर दिखा सकते हैं और सर्वाधिक विकेट लेकर पर्पल कैप के दावेदार बन सकते हैं
बल्लेबाजों में
विराट कोहली ,शुभ्मन गिल ,जॉस बटलर, फाफ डु प्लेसिस, मिचेल मार्श ।
यह सभी खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी मैं सबसे सर्वश्रेष्ठ है और जब भी है खेलते हैं तो इनके बल्लों से हमेशा रनों की बरसात होती है इन सभी बल्लेबाजों मै से जो सर्वाधिक रन बनाएगा वह ऑरेंज कैप का हकदार रहेगा
आपका सबसे ज्यादा पसंदीदा गेंदबाज या बल्लेबाज कौन है हमें जरूर बताएं
आगे पढ़े

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें