लाखों कमा सकती है महिलाएं इन कामों को करते हुए

                   इन व्यवसायों को करते हुऐ महिलाएं

                      भी लाखों रुपए कमा रही हैं ।

          आज के युग में अगर पति पत्नी दोनों साथ मिलकर काम करें तो घर चलाना ज्यादा मुश्किल नहीं है बल्कि बहुत ही आसान है।
         दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं की महंगाई बहुत बढ़ रही है और घर में अगर एक आदमी कमाने वाला है तो घर का खर्चा चलाने में बहुत मुश्किल होती है और हम अपनी जरूरतें भी पूरी नहीं कर सकते हैं क्योंकि हमारे पास इनकम इतनी नहीं होती है और जो भी इनकम आती है , उससे सिर्फ गुजारा ही होता है। 
             घर में सैकड़ों खर्चे होते हैं आमदनी कम होने की वजह से हम दूसरे लोगों को सिर्फ शौक करते हुए देख ही सकते हैं और हम कोई भी शौक नहीं कर पाते हैं और हम सिर्फ अपनी जिंदगी को कोसने के अलावा कुछ नहीं कर पाते लेकिन आज महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि वह अपनी मर्जी से जी सकती हैं और बिना पैसे लगाए भी कई ऐसे काम है जिन्हें वह करती हैं और लाखों रुपए कमा रही हैं।

             मेरा आज का लेख उन महिलाओं के लिए है जो सिर्फ  विचार करती है कि उन्हें भी कुछ करना चाहिए। लेकिन उनके पास जानकारी नहीं होती है कि वह क्या करें।




               मैं आपको ऐसे कुछ काम बताने जा रहा हूं जिन्हें करते हुए आप लाखों रुपए कमा सकते हैं।

               🛑 इवेंट ऑर्गेनाइज

              यह एक ऐसा व्यवसाय है जिसमें आपको पैसे लगाने की जरूरत नहीं होती है और इस व्यवसाय को आप बिना पैसों के कर सकते हैं आप अपने मित्रों रिश्तेदारों के यहां होने वाले प्रोग्रामों को अच्छी तरह से  डिजाइन करें और अपनी टीम के माध्यम से उस प्रोग्राम को सफल बनाएं उनकी हर जरूरतों का ध्यान रखें और उनकी जरूरत की हर चीज को मुहैया कराएं और एक सफल इवेंट ऑर्गेनाइजर्स बने ।

                🛑 इंटीरियर डिजाइनर होम डेकोरेशन

            जैसे कि मैंने आपको पहले ही कहा है कि आज का मेरा यह लेख महिलाओं के लिए है और महिलाओं में सबसे खास बात यह होती है कि वह अपने घर को हमेशा स्वच्छ और सुंदर रखती हैं बस इसी काम को उन्हें अपना प्रोफेसर बनाना है और जिन लोगों को वह जानती हैं उनके घरों को अपने नए नए ऑडियो से सुंदर बनाने का सुझाव दें अगर सामने वाले को उनके सुझाव अच्छे लगते हैं तो बस वहीं से आपकी इनकम स्टार्ट हो जाती है और आप एक सफल इंटीरियर डिजाइनर बन जाते हैं

                🛑 टिफिन सर्विस सेंटर

         आज के समय में टिफिन सर्विस का काम बहुत जोर शोर से चल रहा है क्योंकि अगर आप देखें तो आप जहां भी रहते हैं वहां पास के कुछ घरों में दूसरे प्रांतों से या दूसरे जिलों से कुछ लोग काम करने के लिए आते हैं और उनके पास खाना बनाने की सुविधा नहीं होती है लेकिन हमारे जीवन में खाना खाए बिना सुकून नहीं मिलता है और कोई भी मेहनत करने वाला इंसान भूखा नहीं रह सकता है लेकिन जो इंसान बाहर से मजदूरी करने के लिए आते हैं उनके पास समय बहुत कम होता है अगर ऐसे में आप टिफिन सर्विस का काम शुरू करें तो उन्हें खाना भी सही समय पर मिल जाता है और आपका रोजगार भी शुरू हो जाता है।

               🛑 मेहंदी सर्विस या मेहंदी लगाने का काम

        दोस्तों ज्यादातर हर महिलाओं को मेहंदी लगाना आता ही है और बस अपने इसी हुनर को अपने बिजनेस में तब्दील कर देना है शादियों का सीजन हो या कोई भी पार्टी महिलाएं बिना हाथ में मेहंदी लगाए जाती ही नहीं है और अगर आपको यह काम आता है तो फिर बस आप इस चीज की जानकारी उन लोगों तक पहुंचा दे फिर देखिए आपके पास समय ही नहीं होगा आप मेहंदी लगाने के काम में  व्यस्त हो जाएंगे और घर में पैसों की आवक शुरू हो जाएगी

               🛑 आर्टिफिशियल ज्वेलरी बेचना

         आज के इस दौर में शौक तो सभी को करने हैं लेकिन उतना पैसा नहीं है अब काम तो चलाना है भाई या जिनके पास पैसा है उन्हें डर रहता है कि उनके पास जो भी महंगे गहने हैं वह कहीं खो ना जाए इसलिए अगर आप देखें तो आर्टिफिशियल ज्वेलरी देखने में बहुत ही सुंदर होती है और उसमें मनचाहे डिजाइन होते हैं आप बस आर्टिफिशियल ज्वेलरी अपने घर में रखना शुरू कर दें इस ज्वेलरी को हर वर्ग के लोग पहनते हैं क्योंकि इसमें हरदम नए डिजाइन उपलब्ध रहते हैं यह बिजनेस आपका बहुत जोर शोर से चलेगा।
            

              🛑 ट्यूशन क्लासेस

        वह महिला मित्र जो पढ़े लिखे हैं तो देर किस बात की है ट्यूशन क्लासेस चालू कर दीजिए आपके नजदीक की सोसाइटी में रहने वाले बच्चों को अच्छी शिक्षा चाहिए और अच्छी शिक्षा के साथ अच्छा शिक्षक भी। इस काम को करने के लिए आपको कुछ सीखने की जरूरत भी नहीं है बस आप बच्चों को अच्छी तरह से पढ़ाना स्टार्ट कर दीजिए और आपका बिजनेस स्टार्ट ।देखिए अगर आपका व्यवहार अच्छा रहेगा बच्चों के प्रति तो उन बच्चों के माता-पिता दूसरे बच्चों के माता-पिता से आपके यहां ट्यूशन पढ़ाने के लिए कहेंगे और देखते ही देखते आपका घर बच्चों से भर जाएगा और पैसों से आपकी जेब भी भरी रहेगी हरदम।

             🛑 डांस क्लासेस

      आज के युग में कोई भी ऐसी महिला नहीं है जिसे नाचने गाने का शौक नहीं है और अगर आपको डांस आता है तो भाई अभी तक आपने सिखाना शुरू क्यों नहीं किया क्योंकि महिलाओं को डांस सीखने का शौक बहुत होता है लेकिन कुछ महिलाएं नकल करके डांस के स्टेप सीख नहीं पाती हैं उन्हें एक अच्छे टीचर की जरूरत होती है जो उन्हें सही तरह से स्टेप सिखाए और बना दीजिए उन्हें भी डांसर और आप  पैसा कमाना शुरू कर दीजिए।

              🛑 यूट्यूब चैनल

     शायद ही आज ऐसा कोई हो जिसके पास मोबाइल ना हो अगर आपके पास मोबाइल है तो उस मोबाइल से ही आप पैसा कमाना स्टार्ट कर सकते हैं महिलाओं में सबसे अच्छा हुनर खाना बनाने का होता है और आपके पास जो भी कोई हुनर है चाहे वह किसी से भी संबंधित हो बस उसी पर ही आप यूट्यूब पर अपना चैनल बनाइए और उस चैनल पर अपने वीडियो बनाकर पोस्ट कीजिए बिना पैसा लगाए ही आपके पास पैसा आना शुरू हो जाएगा करके देखो अगर वीडियो बनाने की आदत लगी तो आप हर दिन 4_4 वीडियो बनाएंगे और ढेरों पैसा कमाएंगे

             🛑 टेलरिंग क्लासेस

      यह एक ऐसा व्यवसाय है  इस व्यवसाय को लोग पैसा कमाने और बचाने दोनों के लिए ही सीखते हैं हमारे घरों में पहनने वाले कपड़े जब फट जाते हैं तो बहुत से कपड़ों पर हाथ की सिलाई नहीं रहती और हमें उन कपड़ों को रिपेयर कराने के लिए टेलर के पास जाना पड़ता है और उस रिपेयरिंग में हमारे पैसे खर्च होते हैं अगर हमें टेलरिंग का काम आता है तो हम हमारे घर के कपड़ों को सील कर पैसे बचा सकते हैं और इसी काम को हम अपना प्रोफेशनल बनाकर दूसरों के कपड़ों को सील कर पैसे कमा भी सकते हैं और यह काम ऐसा है कि आप अपने घर पर रहकर ही कर सकती हो आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है।

            🛑 कुकिंग क्लासेस

     खाना बनाना तो हर महिला को आता है लेकिन स्वादिष्ट खाना हर महिला नहीं बना पाती है और अगर खाना स्वादिष्ट ही नहीं होगा तो सभी लोग आपकी बुराई करेंगे और आप सबसे कहोगे कि मेरी सासू मां अच्छी नहीं है और मेरे हस्बैंड उन्हें बाहर का खाना ज्यादा पसंद है ऐसा मैं नहीं कह रहा हूं सभी लोग कहते हैं अगर आपको स्वादिष्ट खाना बनाना आता है तो कुकिंग क्लासेस शुरू कर दीजिए शुरुआत में आपका चार्ज कम होगा तो आपके पास सीखने वाले लोगों की संख्या अधिक होगी और आपका सिखाने का तरीका अच्छा होगा तो अपने आप ही हैं सीखने वालों की संख्या अधिक हो जाएगी और फिर क्या आप अपनी फीस भी बढ़ा दीजिए और ढेरों पैसे कमाए।

            🛑 बच्चों की देखभाल का काम

     अगर आपके पास कोई काम नहीं है अगर आप सारा दिन फ्री रहती हो तो बस फ्री रहना बंद कर दो और ढूंढो उन लोगों को जो लोग सारा दिन काम करते हैं लेकिन अपने बच्चों को समय नहीं दे पाते हैं और उस वजह से उनके बच्चे सही समय पर स्कूल नहीं जा सकते हैं खाना नहीं खा सकते हैं और साफ-सफाई से भी नहीं रहते हैं आपके भी बच्चे हैं आप ने उन्हें संभाला है तो बस सीखने की जरूरत कहां है जिन लोगों के पास समय नहीं है उनके बच्चों को संभालने का काम शुरू कर दीजिए और अगर आप ऐसी और भी उन महिलाओं को जानती हैं जो सारा दिन फ्री रहती है उनके पास कोई काम नहीं होता है तो उन्हें आप अपने साथ लेकर एक टीम बनाकर इस व्यवसाय को शुरू कर दीजिए ऐसा करने से आप तो कमाएंगी ही लेकिन दूसरी महिलाओं को व्यवसाय देकर आप उनकी भी आर्थिक मदद करेंगे ।

            🛑 ब्यूटी पार्लर

     ब्यूटी पार्लर के काम को आप अपने घर से ही कर सकती हो इस काम के लिए जरूरी नहीं कि आपको बाहर ही जाना पड़े लेकिन अगर आपके पास में समय है और आप को बाहर जाने में कोई आपत्ति नहीं है तब फिर होम सर्विस का काम भी स्टार्ट कर सकते हो और इन दोनों तरीकों में आपके पास बहुत पैसा कमाने के चांस होते हैं हर महिला को सजने सवरने का शौक होता है हर महिला महीने के अंदर एक बार ब्यूटी पार्लर जाना पसंद करती है ताकि वह और सुंदर दिखे और वह महिलाएं जिनके पास अधिक पैसा है लेकिन पार्लर में जाने का समय नहीं है वह लोग आपको घर पर बुलाकर ही आपसे सर्विस लेते हैं उनके घर पर जाने का सर्विस चार्ज भी अलग होता है और पैसे भी ज्यादा मिलते हैं अगर आपको ब्यूटी पार्लर का काम आता है तो शुरू कर दीजिए अगर नहीं आता है तो इसे सीखने में भी ज्यादा समय नहीं जाता है यह व्यवसाय आपके लिए बहुत ही अच्छा है।

              🛑 गिफ्ट सेंटर या जनरल स्टोर

     इस व्यवसाय में आप सिर्फ महिलाओं की जरूरत के ही सामान रखिए क्योंकि इस व्यवसाय को जो पुरुष करते हैं महिलाएं वहां जाने में बहुत हिचकिचाहट महसूस करती हैं और उनकी जरूरत की वस्तुओं को मांगने में उन्हें शर्म महसूस होती है अगर आप एक महिला हैं और यह जनरल स्टोर या गिफ्ट सेंटर का काम आप स्वयं शुरू करती हैं जब महिलाएं आपसे सामान मांगने मे हिचकिचाहट महसूस नहीं करेंगी और आप की दुकान सबसे अच्छी चलेगी

             🛑 इसके अलावा भी ऐसे बहुत से काम है जिन्हें करके आप बहुत सारे पैसे कमा सकते हो

                          जैसे कि- अचार बनाना ,पापड़ बनाना ,गेहूं के बिस्किट बनाना, जुंबा क्लासेस ,योगा क्लासेस ,किराना स्टोर, ब्लॉगिंग ,होम सर्विस मैं जाकर वृद्धों की सेवा करना ,गृह उद्योग

      आगे 

                  

टिप्पणियाँ