महंगाई के जमाने में हर किसी को रोजगार चाहिए
दोस्तों ग्रामीण क्षेत्र में इस समय रोजगार की अधिक आवश्यकता है क्योंकि किसान के पास उसकी खेती के अलावा कोई दूसरा रोजगार नहीं होता और ऐसे में अगर कुदरती आपदा जैसे की अधिक बरसात होना या फिर बरसात का ना होना जैसे कि (सूखा) इन हालातों में जिन किसानों के पास खुद के ट्यूबवेल की व्यवस्था नहीं होती या फिर सरकार के द्वारा सिंचाई के लिए नहरों की व्यवस्था नहीं की गई है वह किसान अपनी साधारण खेती की उपज की वजह से अपने परिवार का सही तरीके से ख्याल नहीं रख पाते हैं और ऐसे बहुत से किसान हैं जिनके पास तो खेती के लिए जमीन नहीं है उन्हें तो दूसरों के यहां मजदूरी करने पर विवश होना पड़ता है।
मैं आपको आज ऐसे कुछ व्यवसाय बता रहा हूं जिन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में आसानी से किया जा सकता है।
आपके लिए कुछ व्यवसाय
👉 कागज और कपड़े के थैलियां और बैग
पर्यावरण को देखते हुए सरकार ने प्लास्टिक की थैलियों को बंद करने के आदेश दिए हैं और कुछ ही समय में इस पर पूरी तरह से अमल होना शुरू हो जाएगा और हमें बाजार से सामान लाने के लिए थैली की आवश्यकता होती है अगर हम कपड़ों की थैली बनाकर दुकानदारों के यहां पहुंचाना शुरू कर दें तो हमारा अच्छा बिजनेस शुरू हो जाएगा और अगर कागज की छोटी-छोटी थैलियां बनाकर सभी दुकानदारों को पहुंचाएं तो उसमें दुकानदार जो सामान देते हैं उन्हें अच्छी तरीके से रखा जा सकता है।
👉 सीजन के हिसाब से होने वाले बिजनेस
दोस्तों सीजन के हिसाब से होने वाले बिजनेस का मतलब हमारे त्योहार और हमारे मौसम पर आधारित है। गर्मी के मौसम में गन्ने का रस, आमरस,तरबूज को ठंडा कर कर बेचना, नींबू पानी ,आइसक्रीम की दुकान ,ठंडी लस्सी ,जलजीरा,। अगर हम इनकी दुकान करते हैं तो हमें अच्छा मुनाफा होता है। और अगर त्योहारों को देखते हुए अगर हम दिवाली पर फुलझड़ी और पटाखे की दुकान करें ,होली पर कलर गुलाल और पिचकारी की दुकान करें, मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग और भांजे की दुकान करो, और रक्षाबंधन के त्यौहार पर हम राखियां बनाकर उन्हें बेचना शुरू करें तो हम इससे अच्छा कमा सकते हैं।
👉 फोटोकॉपी की दुकान
कोई भी सरकारी काम हो ,नौकरी के लिए आवेदन करना हो, मोबाइल के लिए सिम खरीदनी है, कोई भी गाड़ी खरीदनी है कोर्ट कचहरी का काम हो उन सभी के लिए हमें अपने जरूरी कागजातों की फोटो कॉपी करा कर जमा करनी होती है और अगर हमारे पास फोटो कॉपी शॉप हो तो बहुत अच्छा है
👉 जिम सेंटर
शहरों की तरह ही अब गांव के नौजवान भी अच्छी सेहत बनाना चाहते हैं और वह भी जिम में जाकर ।आब पहले की तरह अखाड़े में कुश्ती लड़ कर यह दंड बैठक लगाकर लोग आनंद प्राप्त नहीं करते हैं आजकल के नौजवान जिम जाना ज्यादा पसंद करते हैं अगर आप जिम सेंटर खोल लेते हैं तो आपके यहां हजारों लड़कियां और लड़के आना शुरू हो जाएंगे एक अच्छा ट्रेनर रख लीजिए आपकी इनकम शुरू हो जाएगी।
👉 आटा चक्की
आप सिर्फ एक आटा चक्की लगवा लीजिए हर व्यक्ति को जिंदा रहने के लिए खाना तो खाना ही है अगर वह खाना खाएगा तो घर पर रोटियां पकाने के लिए आटे की जरूरत तो पड़ेगी ही और लोग आपके यहां गेहूं पिसवाने के लिए आएंगे या फिर उनके घर पर अगर गाय या भैंस को पाल कर रखा है तो उनके लिए भी अनाज पिसना पड़ता है यह रोजगार हमेशा चलता है।
👉 अगरबत्ती बनाने का व्यवसाय
अगरबत्ती बनाने का व्यवसाय घर पर रहकर ही किया जा सकता है और इस व्यवसाय में हमारे घर के सभी सदस्य चाहे वह महिला हो या पुरुष सभी जुड़कर कर सकते हैं इस व्यवसाय में पूंजी भी नहीं लगती है सिर्फ आपको अपने नजदीकी किसी भी अगरबत्ती फैक्ट्री के मालिक से कच्चा सामान लेना है और उसे अगरबत्ती बनाकर दे दे नहीं है।
👉 मसालों का बिजनेस
हल्दी ,मिर्ची ,धनिया ,हर इंसान को इन मसालों की जरूरत पड़ती है खाना बनाने के लिए अगर आप इनके छोटे-छोटे पैकिंग बनाकर मार्केट में सेल करते हैं तो आप अच्छी इनकम शुरू कर देंगे क्योंकि ज्यादातर दुकानदारों के पास में बहुत दिनों के पिसे हुए मसाले होते हैं उन मसालों में अच्छा स्वाद नहीं आता है आप छोटी-छोटी पैकिंग बनाकर फ्रेश और ताजे मसाले दुकानदारों तक पहुंचा दीजिए।
👉 मोबाइल रिपेयरिंग शॉप
भाई अब चिट्ठी लिखने का जमाना गया अब हर कोई अपने निकटतम सगे संबंधियों से तुरंत बात करना चाहता है और इस टेक्नोलॉजी के जमाने में मोबाइल सबसे अच्छा साधन है हर किसी के पास में मोबाइल होता है अब तो स्कूल के बच्चों को भी ऑनलाइन शिक्षा दी जाती है उसके लिए भी मोबाइल की जरूरत पड़ती है आप मोबाइल रिपेयरिंग करते हैं या मोबाइल की शॉप है तो यह व्यवसाय ग्रामीण क्षेत्र के लिए सबसे अच्छा व्यवसाय है और कभी भी न बंद होने वाला व्यवसाय है।
👉 मेडिकल स्टोर
अधिकतर गांव में डॉक्टर तो मिल जाते हैं लेकिन मेडिकल स्टोर नहीं होता है अगर डॉक्टर कोई दवाई लिखता है तो हमें नजदीक के किसी कस्बे में जाना पड़ता है दवाइयां लेने के लिए ऐसे में अगर आप मेडिकल स्टोर खोलते हैं तो उस मेडिकल स्टोर के जरिए आपका व्यवसाय तो शुरू होगा ही साथ ही साथ आप नजदीक के और भी कई गांव के लोगों को दवाइयां लाने के लिए दूर कस्बों में जाने से रोक सकते हैं और उन्हें उनके नजदीक में ही तत्काल दवाइयां उपलब्ध करवा सकते हैं मेडिकल स्टोर खोलकर।
👉 ऑटो टैक्सी ई रिक्शा
शहरों की तरह अब गांव में भी ऑटो टैक्सी ई-रिक्शा का व्यवसाय बहुत जोरों से चल रहा है पहले अगर हमें अपने गांव से नजदीक के किसी भी कस्बे में सामान खरीदने के लिए बाजार जाना होता तो साइकिल या बैलगाड़ी पर जाते थे लेकिन अब ऑटो टैक्सी और ई रिक्शा के आ जाने से मुसाफिर बहुत आसान हो गई है यह बिजनेस गांव में बहुत जोर शोर से चल रहा है क्योंकि हर किसी के पास अभी भी टू व्हीलर नहीं है और उन्हें बाजार से सामान लाने लजाने के लिए ऑटो टैक्सी है ई रिक्शा की जरूरत पड़ती है।
👉 होलसेल या सस्ते दामों वाली किराना की दुकान
गांव से लोग शहर में खरीदारी करने के लिए सिर्फ इसलिए जाते हैं क्योंकि उन्हें सामान सस्ते दामों पर मिल जाता है लेकिन अगर आप होलसेल वाली किराना की दुकान खोलते हैं और शहर के दामों पर अगर आप अपने गांव में भी सस्ते दामों पर सामान देते हैं तो आप की दुकान सबसे बढ़िया चलेगी और यह व्यवसाय ऐसा है कि कभी बंद भी नहीं होता है हरदिन चलने वाला व्यवसाय है और इसमें इनकम भी बहुत है।
👉 ब्यूटी पार्लर
महिलाओं के नजरिए से ब्यूटी पार्लर बहुत अच्छा व्यवसाय अभी भी गांव में पर्दा प्रथा है अधिकतर महिलाएं अभी भी अपने घरों से बाहर नहीं निकलती है और ऐसे में अगर उन्हें सजना सवरना हो तो गांव से बाहर जाने की अनुमति नहीं है अगर आप गांव में ब्यूटी पार्लर खोल लेते हैं तो उन महिलाओं को काफी मदद मिलेगी और आपका व्यवसाय शुरू हो जायेगा।
दोस्तों मेरे बताए हुए कुछ व्यवसाय ऐसे भी हैं कि उन व्यवसायों में पैसे की आवश्यकता होती है लेकिन आप चिंतित ना हो सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं उन्हीं योजनाओं का लाभ लें और लोन लेने के लिए आवेदन करें।
___________________________________________________
मुद्रा लोन योजना का लाभ 💯 लें
___________________________________________________
मैंने मेरे लेख में सिर्फ उन्हीं व्यवसाय का
उल्लेख किया है जिन्हें करके अच्छी इनकम की जा सकती है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें